Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत

वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत

मीरजापुर(हि.स)। मड़िहान क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शोभी में बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

शोभी गांव निवासी राजा मौर्य (25) पुत्र खरपत्तू मौर्या व अशोक गुप्ता (32) पुत्र राम लखन गुप्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दोनों गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ने गुरुवार को बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

गिरजा शंकर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular