Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयवाहन काटकर बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

वाहन काटकर बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)।थाना कौशाम्बी पुलिस ने रविवार को एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जो एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी कर वाहनों को गोदाम में जमा कर काटकर बेचता था। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 01 स्कूटी, 01 विक्की सैकड़ों वाहनों के कल पुर्जे,तीन चाकू व 13हजार रूपये नगद बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार चोरों में बरेली निवासी परवेज, रामपुर निवासी नाजिम, सुंदर नगरी निवासी सलमान, हाथरस निवासी शाकिर तथा अर्थला निवासी विक्रम हैं। जबकि फरार आरोपियों में कौशांबी निवासी ब्रह्म सिंह, आकाश उर्फ गंजा तथा काके हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली, मेरठ,नोएडा, गाजियाबाद व बुलंदशहर से वाहनों की चोरी करते थे । आकाश के गोदाम में उनको काटकर पुर्जे के रूप में बेच देते थे। उन्होंने बताया कि इस गिरोह की विस्तृत जानकारी की जा रही है। जल्दी ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular