Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाहनों में एचएसआरपी लगवाने की वेटिंग बढ़ी, अभी नहीं चलेगा चेकिंग अभियान

वाहनों में एचएसआरपी लगवाने की वेटिंग बढ़ी, अभी नहीं चलेगा चेकिंग अभियान

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने के लिए 15 दिन से 01 महीने की वेटिंग मिल रही है। इसलिए वाहन मालिकों की सहूलियत के लिए अभी चेकिंग अभियान नहीं चलाया जाएगा।

परिवहन विभाग के मुताबिक, जिन दो और चार पहिया वाहन नम्बरों के अंत में ‘दो ‘ और ‘तीन’ का अंक है उनमें 15 फरवरी तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की समय सीमा तय की गई है। इस समय सीमा के भीतर निजी वाहनों में नम्बर प्लेट लगवाना जरूरी है। समय रहते एचएसआरपी नहीं लगवाने पर चालान की कार्रवाई से गुजरना पड़ सकता है।

लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए www.siam.in पर ऑनलाइन आवेदन करने पर 15 दिन से एक महीने तक की वेटिंग मिल रही हैं। इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने नम्बर प्लेट के अंत में ‘जीरो’ और ‘एक’अंक वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान अभी नहीं चला रहा है। जबकि इन वाहनों में एचएसआरपी लगवाने की अंतिम समय सीमा गत 15 नवम्बर को समाप्त हो गई है।

परिवहन विभाग ने पूरे प्रदेश में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को लेकर निगरानी करना शुरू कर दिया है। इसके लिए नम्बर प्लेट की इकाई अंक ‘जीरो’और ‘एक’ वाले कितने वाहनों का पंजीकरण किया गया है। इसको लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल परिवहन विभाग ने बिना एचएसआरपी वाले वाहनों के खिलाफ अभी किसी तरह के चेकिंग अभियान चलाने से इनकार किया है।

लखनऊ के संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरपी द्विवेदी का कहना है कि ‘जीरो’और ‘एक’ अंक वाले वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए पंजीकरण की सहूलियत जारी है। इसलिए गत 15 नवम्बर तक जो लोग एचएसआरपी नहीं लगवा पाए हैं,वे जल्द लगवा लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular