नई दिल्ली (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने संकेत दिया है कि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए मौजूदा कप्तान केन विलियमसन को टीम में बरकरार रख सकता है। हालाँकि, आईपीएल 2021 के दौरान, वार्नर को पहले कप्तानी से बर्खास्त किया गया था और फिर हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया था। लेकिन वार्नर ने टी-20 विश्व कप में बेहतरीन वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीताने में बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वार्नर ने अब संकेत दिया है कि हैदराबाद आईपीएल 2022 के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन को बरकरार रख सकता है।
वार्नर ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए कहा, “सुनिश्चित करें कि आप मेरे दोस्त केन का हैदराबाद की टीम में समर्थन करते रहेंगे।”
हैदराबाद ने वर्ष 2016 में वार्नर के नेतृत्व में सिर्फ एक बार आईपीएल का खिताब जीता है और इस साल टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही और अंतिम स्थान पर रही।
