Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयवार्ता के दौरान किसानों ने सरकारी भोजन ठुकराया, साथ लाई रोटी ही...

वार्ता के दौरान किसानों ने सरकारी भोजन ठुकराया, साथ लाई रोटी ही खाई

अजीत पाठक

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्र सरकार द्वारा संसद से पारित तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने आज चौथे दौर की बातचीत के दौरान सरकार की ओर से जलपान और भोजन को अस्वीकार करते हुए अपने साथ लाया हुआ भोजन ही ग्रहण किया।

विज्ञान भवन में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल व वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश के बीच चौथे दौर की वार्ता के दौरान भोजनावकाश में भोजन का प्रबंध किया गया था। सरकार ने बैठक में शामिल किसान प्रतिनिधियों के लिए भी भोजन का प्रबंध किया था। किंतु, किसानों ने सरकार द्वारा भोजन की पेशकश को ठुकराते हुए खुद का लाया भोजन ग्रहण किया। एक किसान नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा दिए जाने वाले भोजन या चाय को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वह अपने साथ भोजन लाए थे और उसे ही खाया।

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular