Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडावार्डों में महिलाओं को जागरूक किया गया

वार्डों में महिलाओं को जागरूक किया गया

रवीन्द्र कुमार गुप्ता ने वार्ड में जाकर महिला सशक्तिकरण व मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत वार्ड में जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

जनपद बलरामपुर महिला सशक्तिकरण के लिए 8 मार्च तक विशेष मिशन शक्ति अभियान चलाया जाएगा 27 फरवरी से शुरू हुए विशेष मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बलरामपुर की तरफ से मलिन बस्ती भगवतीगंज दक्षिणी वार्ड व पुरानी बाजार वार्ड में जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर पालिका परिषद के कर्मचारी करसमाहकर्ता रवीन्द्र कुमार गुप्ता ने वार्ड में जाकर महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व मिशन शक्ति अभियान के तहत बताएं जिसमें पास्को,अधिनियम,दहेज निरोधक कानून,बाल विवाह,एवं घरेलू हिस्सा विषय पर वीमेन हेल्पलाइन नंबर पर मोबाइल के जरिए आप सब लोग इस नंबर पर डायल करके अपनी समस्या को हेल्प ले सकते हैं जिसमें, 1090 मोबाइल नंबर मिलाने पर वीमेन पावर लाइन,181 मोबाइल नंबर डायल करने पर महिला हेल्पलाइन,108 एंबुलेंस सेवा,1076 पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112 नंबर पर पुलिस आपातकालीन सेवा,1098 पर चाइल्ड लाइन,102 नंबर पर स्वास्थ सेवा, इस नंबर पर निशुल्क हेल्पलाइन नंबर चलाई गई है जिसमें फोन करके समस्या बता सकती हैं घर के आस-पास साफ सफाई व प्रधानमंत्री आवास के बारे में भी लोगों को बताया,महिलाओं को महिला सम्मान एवं सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जिसमें नगर पालिका परिषद बलरामपुर के कर्मचारी,राजेश रत्नम मौहरिऀर ने बताया कि बाल कानूनों की जानकारी बताते हुए कहां की मानसिक हिस्सा भौतिक हिस्सा स्कूलों में दुर्व्यवहार अपमानजनक भाषा के विरोध शिकायत करने की हिम्मत करना स्वास्थ्य बातचीत से आर्थिक तंगी के कारण उपजे घरेलू झगड़ों पर मनोवैज्ञानिक परामर्श इन सभी के बारे में बताया,जिसमें नगर पालिका परिषद बलरामपुर के कर्मचारी राजेश रत्नम मौहरिऀर, रवीन्द्र कुमार गुप्ता, करसमाहकर्ता,आलोक भारती डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर,बाजार वार्ड के सभासद कुलदीप वर्मा,भगोतीगंज उत्तरी वार्ड सभासद संजय मिश्रा,भगवतीगंज दक्षिणी वार्ड सभासद गीता देवी,व काफी संख्या में महिला पुरुष बच्चे,मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

रिपोर्ट// पंकज कुमार वर्मा बलरामपुर उत्तर प्रदेश

RELATED ARTICLES

Most Popular