Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: होली पर्व पर गंगा घाटों पर लागू होगी धारा 144, नौका...

वाराणसी: होली पर्व पर गंगा घाटों पर लागू होगी धारा 144, नौका संचालन पर भी प्रतिबंध

वाराणसी, 23 मार्च (हि.स.)। रंगों के पर्व होली पर 29 मार्च को गंगा घाटों पर दोपहर 12 बजे से रात्रि तक धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान गंगा नदी में सभी प्रकार के नावों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित करने का निर्देश दिया गया है। 
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि पर्व पर कोई भी व्यक्ति साबुन लगाकर गंगा नदी के घाटों पर न तो स्नान करेगा और न ही अपने वस्त्रों को साबुन, सर्फ इत्यादि केमिकल पदार्थो से धोयेगा। कोई भी व्यक्ति नावों, बजड़ों के परिचालन द्वारा असामाजिक कृत्य या अवैध गतिविधि संचालित नहीं करेगा और न ही किसी प्रकार के असामाजिक गतिविधि वाले व्यक्ति को अपने घर में प्रश्रय देगा। 
उन्होंने कहा कि पर्व पर रंगों की होली समाप्त होने पर युवा गंगा नदी में स्नान करने के लिए जाते हैं। स्नान के दौरान किसी भी आकस्मिक दुर्घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। परिस्थितियों के दृष्टिगत घाटोें पर धारा 144 लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिबन्धों की अवहेलना दण्डनीय अपराध होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular