Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी से अपहृत साड़ी व्यवसायी का शव मिला

वाराणसी से अपहृत साड़ी व्यवसायी का शव मिला

-14 जनवरी को अपहरण कर व्यवसायी की हुई थी हत्या, चुनार में गंगा में फेंका था शव

– हत्या के आरोप में पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपितों को किया था गिरफ्तार

मीरजापुर (हि.स.)। वाराणसी से अपहरण के बाद हत्या कर फेंका गया साड़ी व्यवसायी का शव शनिवार को चुनार के अदलपुरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर के पास पंप कैनाल में फंसा मिला। सूचना पर पहुंचे चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई तो शव साड़ी व्यवसायी का निकला।

वाराणसी के भेलूपुर निवासी साड़ी कारोबारी महमूद आलम 14 जनवरी को तीन बजे घर से निकले थे और देर रात तक वापस नहीं लौटे। पिता को अपहरण की आशंका थी तो कारोबारी के पुत्र फैजान ने भेलूपुर थाने पर घटना की तहरीर दी थी। इसके बाद भेलूपुर पुलिस ने व्यापारी के अपहरण व हत्या का खुलासा कर महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों ने व्यापारी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव चुनार गंगा नदी में फेंक दिया था। इसके बाद वाराणसी पुलिस हर दिन चुनार आकर शव की तलाश कर रही थी। आखिरकार एक सप्ताह बाद शव मिल गया। शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular