Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश वाराणसी: सीएनजी बोट रैली में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप...

 वाराणसी: सीएनजी बोट रैली में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

वाराणसी (हि.स.)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर रविवार को नमोघाट पर आयोजित सीएनजी बोट रैली में भाग लेने के लिए केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी वाराणसी पहुंच चुके हैं। घाट पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री का मंत्रालय के अफसरों के साथ स्थानीय अफसरों ने भी स्वागत किया। गंगा के जरिए ग्रीन एनर्जी का संदेश देने के लिए केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी और प्रदेश के उर्जा मंत्री एके शर्मा सीएनजी बोट रैली को कुछ ही देर में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रैली में नमो घाट से रविदास घाट तक सीएनजी युक्त 100 नौकाएं भाग लेंगी। साथ ही पेट्रोलियम मंत्रालय से संबंधित विभागों की सीएनजी बोट रेस का भी आयोजन होगा। गंगा में रैली शुरू होने के पहले अपराह्न 1 बजे से रात 8 बजे तक गंगा में नौकायन पर प्रतिबंध लगाया गया है। रैली में शामिल नाविक और अधिकारी चेत सिंह घाट पर भव्य लेजर लाइट शो का भी आनंद लेंगे। रैली के लिए केरल के कोट्टायम से 6 विशेष बोट संचालकों की टीम को बुलाया गया है। केरल की टीम रैली की निगरानी करेगी। रैली का उद्देश्य लोगों को जीरो इमिशन ऊर्जा और सीएनजी के प्रति जागरूक करना है। गेल के अफसरों के अनुसार बनारस में विश्व का पहला तैरता सीएनजी स्टेशन नमो घाट पर बनाया गया है। इसी को देखते हुए सीएनजी बोट रैली का आयोजन किया जा रहा है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular