लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 04 मई से वाराणसी सिटी से प्रतिदिन करेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 04 मई से वाराणसी सिटी स्टेशन से प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन 04 मई से वाराणसी सिटी से 22:30 बजे प्रस्थान कर सारनाथ से 22:43 बजे, औड़िहार से 23:10 बजे,सादात से 23:32 बजे, जखनियां से 23:46 बजे, दूसरे दिन दुल्लाहपुर से 12:05 बजे, मऊ से 12:45 बजे, बेलथरा रोड से 01:15 बजे, लार रोड से 01:31 बजे, सलेमपुर से से 01:45 बजे, भटनी से 02:15 बजे, देवरिया सदर से 02:47 बजे, गौरीबाजार से 03:06 बजे तथा चौरीचौरा से 03:23 बजे छूटकर गोरखपुर स्टेशन पर 04:50 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह से वापसी में 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन 05 मई से गोरखपुर से प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन 05 मई से गोरखपुर स्टेशन से 23 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा से 23:39 बजे, गौरीबाजार से 23:54 बजे, दूसरे दिन देवरिया सदर से 12:15 बजे, भटनी से 12:40 बजे, सलेमपुर से 01:01 बजे, लार रोड से 01:14 बजे, बेलथरा रोड से 01:30 बजे, मऊ से 02:05 बजे, दुल्लाहपुर से 02:29 बजे, जखनियां से 02:42 बजे, सादात से 02:57 बजे, औड़िहार से 03:55 बजे तथा सारनाथ से 04:40 बजे छूटकर वाराणसी सिटी स्टेशन पर 05:05 बजे पहुंचेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार ने सोमवार को बताया कि यात्रियों की मांग पर वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ साधारण श्रेणी के 10, एसएलआर के 02 कोच सहित 12 बोगियां लगाई जाएंगी। ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
दीपक
