Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी सहित आसपास के जिलों में मौसम के तेवर बदले

वाराणसी सहित आसपास के जिलों में मौसम के तेवर बदले

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी और आसपास के जिलों में मौसम का तेवर बुधवार को फिर बदल गया। पूर्वाह्न से फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बदली और बारिश के बावजूद तापमान नहीं गिरने से ठंड तो नहीं बढ़ी, लेकिन सड़कों और गलियों में फिसलन से लोग परेशान रहे।

बीएचयू के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वांचल में बादलों की सक्रियता बनी हुई है। बादलों की सक्रियता के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर चल रहा है। बुधवार की दोपहर 12 बजे तक वाराणसी में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। दृष्यता एक फीसदी, आर्द्रता 65 फीसदी और हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के सेल्सियस के आसपास रहा। मौसमी उतार चढ़ाव के बावजूद गलन नहीं बढ़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश में बादलों ने डेरा डाल रखा है। जबकि इसके पीछे कोहरे का दौर भी बना हुआ है। मौसम विज्ञानी मान रहे हैं कि सीजन का यह आखिरी मौसमी बदलाव का रुख है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular