Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : सफ़ाईकर्मी के मेधावी बेटे का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा...

वाराणसी : सफ़ाईकर्मी के मेधावी बेटे का जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में तीसरा स्थान, हर्ष

वाराणसी (हि.स.)। विकास खंड आराजी लाइन बिमौरी गांव में बुधवार को सफाई कर्मी के मेधावी पुत्र अम्बुज मौर्य को सम्मानित किया गया। अम्बुज ने नवोदय विद्यालय के कक्षा 06 के प्रवेश परीक्षा में वाराणसी जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अम्बुज का सम्मान बिमौरी गांव स्थित निजी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी किया। यहीं, से छात्र ने कक्षा पांच की पढ़ाई भी की थी।

मिर्ज़ापुर ज़िले के व्यासपुर निगतपुर गांव निवासी सफ़ाईकर्मी लालजी मौर्य का पुत्र अम्बुज मौर्य पास के बिमौरी गांव के निजी विद्यालय से कक्षा 5 पास किया था। इसी वर्ष छात्र ने नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा दी थी। परीक्षा के घोषित परिणाम में अम्बुज को जिले में तीसरा स्थान मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

आराजी लाइन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा महेंद्र सिंह पटेल, अध्यापक चन्द्ररेखा वर्मा, वीरेंद्र, सुरेश कुमार पटेल,पूर्व ग्राम प्रधान महंगू, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने अम्बुज को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही भविष्य में क्षेत्र का नाम रोशन करने का भी आह्वान किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular