वाराणसी (हि.स.)। प्री-लिटिगेशन स्तर के वैवाहिक विवादों के समाधान के लिए 22 जनवरी को वाराणसी दीवानी न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत आयोजित की गई है। प्रात:10 बजे से अदालत में इन मामलों की सुनवाई होगी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार वैवाहिक मामलों के प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों को उभय पक्षों की सहमति के आधार पर सुलह समझौते से निस्तारित किया जाएगा।
शुक्रवार को पूर्णकालिक विधिक सचिव कुमुद लता त्रिपाठी ने बताया कि वैवाहिक विवादों के समाधान के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में वैवाहिक मामलों के प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों को उभय पक्षों की सहमति के आधार पर सुलह समझौते से निस्तारित किया जाएगा।
श्रीधर
