Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: विश्व शान्ति और प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन के लिए मां गंगा...

वाराणसी: विश्व शान्ति और प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन के लिए मां गंगा का दुग्धाभिषेक

मेंहदीगंज जनसभा को सफल बनाने के लिए मां गंगा से मांगा आर्शिवाद

वाराणसी(हि.स.)। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा पर बुधवार को श्री विश्वनाथ जोशी ब्राह्मण समिति ने मां गंगा का विधिवत पूजन कर विश्व शान्ति, वाराणसी में प्रधानमंत्री की जनसभा के सफलता के लिए दुग्धाभिषेक किया।

समिति के संयोजक रामाश्रय पांडेय ने पंडा समाज और पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ दयाशंकर मिश्र, तिलकराज मिश्र के साथ राजेन्द्र प्रसाद घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का भव्य पूजन,अनुष्ठान किया। इसके बाद 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर मां गंगा से विश्व शान्ति, वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के साथ वाराणसी में 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसभा की सफलता और उनके दीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की गई।

डॉ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए दुग्धाभिषेक किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रधानमंत्री की रैली को लेकर विशेष तैयारी कर रही है। हर मुहल्ले से लोग रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि काशी में सौगातों का सिलसिला 2014 से शुरू हुआ। जो आज तक अनवरत जारी है। प्रधानमंत्री ने काशीवासियों की झोली को सौगातों से भर दिया है। कार्यकर्ता और नागरिक रैली को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular