Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: लोकसभा चुनाव के लिए बने कंट्रोल रूम/ एमसीएमसी का डीएम ने...

वाराणसी: लोकसभा चुनाव के लिए बने कंट्रोल रूम/ एमसीएमसी का डीएम ने किया निरीक्षण

वाराणसी (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम/ एमसीएमसी का जिलाधिकारी ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचनाओं के साथ शिकायतें दर्ज करने,उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके लिए शिकायत रजिस्टर, मीडिया सर्टिफिकेशन रजिस्टर, पेड न्यूज़ रजिस्टर,सोशल मीडिया रजिस्टर, आदि बना कर उसमें सूचनाओं को दर्ज करने और क्वालिटी डिस्पोजल करने के बारे में बताया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए एक कार्मिक को जवाबदेह बनाया जाए, जिसके द्वारा सारी जानकारी दी जा सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, कंट्रोल रूम प्रभारी वंदिता श्रीवास्तव, सहायक प्रभारी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

श्रीधर/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular