Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : यूपी विधानसभा चुनाव में योगी ही होंगे चेहरा, प्रधानमंत्री मोदी...

वाराणसी : यूपी विधानसभा चुनाव में योगी ही होंगे चेहरा, प्रधानमंत्री मोदी ने दिए संकेत

वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी को 1,583 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी है। इसके साथ ही उन्होंने बीएचयू ग्राउंड में लोगों को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कर्मठ और लोकप्रिय नेता बताते हुए उन्होंने कोरोना संकट से निपटने में योगी सरकार के काम की तारीफ की है। अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी के लिए पहले भी योजनाएं तैयार होती थीं, लेकिन 2017 से पहले लखनऊ से रोड़ा लग जाता था। अब मुख्यमंत्री खुद हर काम को संभालते हैं। वह हर काम पर बारीकी से नजर रखते हैं और काशी से लेकर पूरे प्रदेश में हो रहे कामों की निजी तौर पर निगरानी करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योगी सरकार में माफिया राज और गुंडा राज खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि आज बहन बेटियों की तरफ नजर उठाने वालों को पता है कि वह कानून से बच नहीं पाएंगे। आज यूपी में सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद से नहीं बल्कि विकासवाद से चल रही है। इसलिए आज यूपी में जनता की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular