Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : यूपी में संक्रमण दर घटी, रिकवरी रेट बढ़ा-योगी

वाराणसी : यूपी में संक्रमण दर घटी, रिकवरी रेट बढ़ा-योगी

वाराणसी । उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में पिछले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आई है और रिकवरी रेट तेजी से बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सोमवार से प्रदेश के 11 और नगर निगम वाले जिलों में 18 प्लस वालों का टीकाकरण किया जाएगा। सीएम योगी रविवार को वाराणसी में बन रहे डीआरडीओ के अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। बीएचयू में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब कोरोना का पीक ढलान की ओर है। मुख्यमंत्री ने महामारी रोकने को सरकार के साथ-साथ समाज की भी भागीदारी करने की अपील की। बीएचयू के केन्द्रीय सभागार में वाराणसी सहित मंडल के अन्य जिलों में कोविड की कार्यवाही पर सीएम ने समीक्षा बैठक भी की। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने डीआरडीओ की ओर से निर्मित अस्थाई कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण कर इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular