बेगूसराय (हि.स.)। यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालन सुगमता के लिए वाराणसी जंक्शन पर एक से 19 सितम्बर तक प्री-बीएनआई कार्य, 20 सितम्बर से पांच अक्टूबर तक बीएनआई कार्य तथा छह से 15 अक्टूबर तक एनआई कार्य के कारण पूर्व मध्य रेलवे के 40 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वाराणसी जंक्शन पर यार्ड रिमाडलिंग के बाद नॉन रनिंग लाइन, रनिंग लाइन में परिवर्तित हो जाएगा। इससे अधिक गाड़ियों का संचलन किया जा सकेगा तथा गाड़ियों के विलम्ब में कमी आएगी। उक्त अवधि में 40 ट्रेनों का परिचालन रद्द, 48 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, तीन ट्रेनों को नियंत्रण एवं एक ट्रेन को पुनर्निर्धारित किया गया है।
14523 बरौनी-अम्बाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस 11, 14, 18, 21, 25, 28 सितम्बर, दो, पांच, नौ, 12 एवं 16 अक्टूबर को तथा 14524 अम्बाला कैंट- बरौनी हरिहर एक्सप्रेस नौ, 12, 16, 19, 23, 26, 30 सितम्बर, तीन, सात दस एवं 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी। 09061 मुंबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल 19, 26 सितम्बर, तीन एवं दस अक्टूबर तथा 09062 बरौनी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 22 एवं 29 सितम्बर और छह एवं 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस 31 अगस्त, सात, 14, 21, 28 सितम्बर, पांच एवं 12 अक्टूबर, 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस एक, आठ, 15, 22, 29 सितम्बर, छह एवं 13 अक्टूबर, 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस 15, 22, 29 सितम्बर, छह एवं 13 अक्टूबर, 13430 आनंद विहार मालदा टाउन एक्सप्रेस 16, 23, 30 सितम्बर, सात एवं 14 अक्टूबर, 14003 मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस 12, 16, 19, 23, 26, 30 सितम्बर, तीन, सात, दस एवं 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
14004 नई दिल्ली -मालदा टाउन एक्सप्रेस दस, 14, 17, 21, 24, 28 सितम्बर, एक, पांच आठ एवं 12 अक्टूबर, 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस 12, 19, 26 सितम्बर, तीन एवं दस अक्टूबर, 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस 11, 18, 25 सितम्बर, दो एवं नौ अक्टूबर, 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस- 15, 22, 29 सितम्बर, छह एवं 13 अक्टूबर, 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस 11, 18, 25 सितम्बर, दो एवं नौ अक्टूबर, 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस 23, 30 सितम्बर, सात एवं 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 20, 27 सितम्बर, चार एवं 11 अक्टूबर, 18103 टाटा-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस – 18, 20, 25, 27 सितम्बर, दो, चार, नौ एवं 11 अक्टूबर, 18104 अमृतसर-टाटा जालियांवाला बाग एक्सप्रेस 20, 22, 27, 29 सितम्बर, चार, छह, 11 एवं 13 अक्टूबर, 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस 20, 24, 27 सितम्बर, एक, चार, आठ एवं 11 अक्टूबर, 18312 बनारस-सम्बलपुर एक्सप्रेस 21, 25, 28 सितम्बर, दो, पांच, नौ एवं 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 सितम्बर, दो, तीन, पांच, छह, सात, नौ, दस, 12, 13 एवं 14 अक्टूबर, 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29, 30 सितम्बर, एक, तीन, चार, छह, सात, आठ, दस, 11, 13, 14 एवं 15 अक्टूबर, 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस 24 सितम्बर, एक एवं आठ अक्टूबर, 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस 26 सितम्बर, तीन एवं दस 10 अक्टूबर, 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस 20, 27 सितम्बर, चार एवं 11 अक्टूबर, 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस 22, 29 सितम्बर, छह एवं 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
03649 बक्सर-बनारस मेमू पैसेंजर स्पेशल 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 03650 बनारस-बक्सर मेमू पैसेंजर स्पेशल 20 सितम्बर से 15 अक्टूबर, 08587 बनारस-विशाखपट्टनम स्पेशल 21, 28 सितम्बर, पांच एवं 12 अक्टूबर, 08588 विशाखपट्टनम-बनारस स्पेशल 20, 27 सितम्बर, चार एवं 11 अक्टूबर, 09417 अहमदाबाद- पटना स्पेशल 18, 25 सितम्बर, दौ एवं नौ अक्टूबर, 09418 पटना-अहमदाबाद स्पेशल 19, 26 सितम्बर एवं तीन एवं दस अक्टूबर को रद्द रहेगी।
09525 ओखा-नाहरलागुन स्पेशल 19, 26 सितम्बर, तीन एवं दस अक्टूबर, 09526 नाहरलागुन-ओखा स्पेशल 23, 30 सितम्बर सात एवं 14 अक्टूबर 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गीयाना एक्सप्रेस तीन, सात, दस, 14 अक्टूबर, 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गीयाना एक्सप्रेस पांच, नौ, 12 एवं 16 अक्टूबर, 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस दो एवं नौ अक्टूबर, 12371 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस पांच एवं 12 अक्टूबर, 12353 हावड़ा-लालकुंआ एक्सप्रेस छह एवं 13 अक्टूबर तथा 12354 लालकुंआ-हावड़ा एक्सप्रेस सात एवं 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
सुरेन्द्र/चंदा
