Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी में सड़क धंसने पर अखिलेश ने यूपी सरकार पर कसा तंज

वाराणसी में सड़क धंसने पर अखिलेश ने यूपी सरकार पर कसा तंज

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ के बाद वाराणसी में सड़क धंसने पर यूपी सरकार पर तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, देश के ‘प्रधान संसदीय क्षेत्र’ में धरती की गोद में समायी भ्रष्टाचार की सड़क… शुक्र मनाइए कि जी-20 के समय ऐसा नहीं हुआ, नहीं तो भाजपा सरकार को विदेशी मेहमानों से कहना पड़ता ये है हमारी ‘करप्शन कला’ का अद्भुत नमूना : पारदर्शी सड़क!

आगे कहा कि भाजपा सरकार कह रही है भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ हम बुलडोज़र चलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन क्या करें हमारी बनाई कोई सड़क बुलडोज़र का वजन उठाने लायक बनी ही नहीं है। भाजपाई कह रहे हैं हमारी नीयत में खोट नहीं है, काम में भले है।

अखिलेश ने अपने देश के नागरिकों का दूसरे देशों की सेना में शामिल होने का मामला बेहद संवेदनशील और गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जैसी अल्पकालिक सैन्य व्यवस्था देश की सुरक्षा के लिए घातक है। भाजपा, सेना और सैन्य व्यवस्था के साथ जो खेल, खेल रही है वो देश के वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए बहुत ख़तरनाक है। ‘देश की सुरक्षा अस्थायी विषय नहीं होती। इंडिया कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!

दीपक/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular