Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने खेली गुलाब व गुलाल वाली होली

वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने खेली गुलाब व गुलाल वाली होली

– भगवान श्रीराम की तस्वीर पर लगाया गुलाल, प्रधानमंत्री मोदी की उतारी आरती 

वाराणसी (हि.स.)। रंगों के पर्व होली की खुशियां धर्म नगरी काशी के फिजाओं में बिखरने लगी है। पर्व पर शहर में गंगा-जमुनी तहजीब का रंग और अबीर गुलाल भी उड़ रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के खुले दिल वाले और देश के नेतृत्व में भरोसा रखने वाले युवा भी इसमें बढ़-चढ़ कर शामिल हो रहे हैं। शुकवार को एक बार फिर ये नजारा लमही के इंद्रेश नगर स्थित सुभाष भवन में दिखा। विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘गुलाबों और गुलालों वाली होली’ कार्यक्रम में मुस्लिम युवतियों ने गुलाबों और गुलालों वाली होली जमकर खेली। इस मौके पर होली गीत गाया, ढोल बजाया और फिजाओं में जमकर गुलाल उड़ाकर देश में एक नया संदेश दिया। होली खेलने के बाद फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि त्यौहार किसी धर्म के नहीं, देशों की संस्कृति के संदेशवाहक होते हैं। धर्म बदलने से संस्कृति कभी नहीं बदलती। हमारे पूर्वजों के खून में होली के रंगों की लालिमा है।
उन्होंने कहा कि हमारा डीएनए राम और कृष्ण से ही मिलता है। जब हमारे पूर्वजों ने होली के रंगों के साथ पीढ़ी दर पीढ़ी गुजारी। कट्टरपंथियों के बहकावे में आकर जो लोग अपनी संस्कृति से दूर हो जाते हैं, उन्हें वतन के लोगों की मोहब्बत कभी नहीं मिलती। हम तो भारतीय संस्कृति के अंग हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं ने दुनियां के देशों को यही संदेश दिया कि धर्म बदलने से संस्कृति नहीं बदलती। संस्कृति से ही देश और व्यक्ति की पहचान होती है।
कार्यक्रम की शुरूआत में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम की तस्वीर पर गुलाल लगाया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तस्वीर की आरती उतारी। वहीं, सुभाष मंदिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर गुलाल लगाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular