Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी में महिला सम्मेलन होगा, आगे युवा संवाद होने जा रहा -...

वाराणसी में महिला सम्मेलन होगा, आगे युवा संवाद होने जा रहा – बसपा

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी ने वाराणसी के पराड़कर भवन में 14 नवम्बर को महिला सम्मेलन रखा है। इसी तरह बसपा के युवा सम्मेलन जो युवा संवाद के नाम पर होगा, भी होने जा रहे हैं। उक्त जानकारी बसपा के पूर्व मंत्री और सक्रिय नेता नकुल दुबे ने दी।

बसपा की प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता में नकुल दुबे ने बताया कि बसपा की अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देश पर मानवेंद्र आजाद को प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया है। उनकी पार्टी आजाद भारत पार्टी का कुछ समय पहले बसपा में विलय हुआ है।

बताया कि इसी तरह विश्वकर्मा डेवलपमेंट सोसायटी के एसके विश्वकर्मा सहित बहुत सारे लोग बसपा की सदस्यता ले रहे हैं। बसपा के कार्यकर्ता मिशन के लिए कार्य करते है। हम होहल्ला नारेबाजी वाली पार्टी नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular