Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी में बूंदाबांदी से ठंड और गलन का सितम, बाजारों की रौनक...

वाराणसी में बूंदाबांदी से ठंड और गलन का सितम, बाजारों की रौनक घटी

मकर संक्रांति के दिन से ही ठंड और गलन का बढ़ा प्रकोप

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी में शनिवार अपरान्ह फिर मौसम के तेवर बदल गये। सुबह बदली भरी धूप के बाद पूर्वांह में सर्द हवाओं के साथ बादल छा गये। अपरान्ह में बूंदाबांदी के बाद हल्की धूप निकली जरूर लेकिन गलन और धुंध के आगे टिक नही पाई।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से इस तरह का मौसम है। रविवार तक नम हवाओं के साथ बारिश के भी आसार हैं। अपरान्ह दो बजे तक अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रही। नमी 68 फीसदी और हवा की रफ्तार 13 किमी प्रतिघंटा रही। शुक्रवार को अपरान्ह के पहले खिली धूप के बाद शाम को फिर गलन बरकरार रही। शाम को बादल छाए रहने के साथ ही नम हवाओं के चलने की वजह से फिर से गलन से जनजीवन सिहरता रहा।

बीते गुरूवार को तो काशी में शिमला से भी अधिक ठंड रही। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.0 जबकि काशी का 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मकर संक्रांति के दिन से ही ठंड और गलन का प्रकोप बढ़ा है। दिन में नम पछुआ हवाओं के चलने के साथ ही रात को गलन बढ़ जा रही है। दिन में थोड़ी धूप जरूर निकल रही है। लेकिन हवा में नमी अधिक होने की वजह से ठंड और गलन का भी असर रहा है। शाम और रात को गलन और बढ़ रही है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular