वाराणसी (हि.स.)। रामनगर थानाक्षेत्र के सामने घाट गंगा पुल पर रविवार को तेज रफ्तार एक बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक सुबह रामनगर की तरफ से सामने घाट गंगा पुल से वाराणसी की ओर जा रहे थे। बाइक गंगा पुल पर कुछ दूर जाने पर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है।
श्रीधर/पवन
