Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश वाराणसी में एटीएस की टीम ने पीएफआई से जुड़े दो युवकों को...

 वाराणसी में एटीएस की टीम ने पीएफआई से जुड़े दो युवकों को आदमपुर क्षेत्र से पकड़ा

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका,पूछताछ जारी

वाराणसी(हि.स.)। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की टीम ने आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक इलाके से क्षेत्रीय पुलिस के साथ मिलकर दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पीएफआई (पापुलर्स फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े युवकों पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका है।

एटीएस की टीम ने हिरासत में लिए गए युवकों से शनिवार देर शाम अशोक विहार कॉलोनी (पहड़िया) स्थित कार्यालय में पूछताछ की। एटीएस की टीम ने पीएफआई (पापुलर्स फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े अन्य युवकों की तलाश में कोतवाली, जैतपुरा, भेलूपुर, सारनाथ और कैंट इलाके में भी कई जगह छापेमारी की। लेकिन संदिग्ध युवक नहीं मिले। आदमपुर इलाके से पकड़े गए युवकों के परिजनों को एटीएस की टीम ने बताया कि पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। एक घंटे बाद छोड़ देंगे। देर तक दोनों युवक घर नहीं लौटे तो परिजन आदमपुर थाना पहुंचे। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने एटीएस की कार्रवाई बताकर उन्हें लौटा दिया।

श्रीधर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular