Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: भूत-प्रेत के विवाद में भतीजे ने वृद्ध चाचा को पीट-पीट कर...

वाराणसी: भूत-प्रेत के विवाद में भतीजे ने वृद्ध चाचा को पीट-पीट कर मार डाला

वाराणसी(हि.स.)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर में भूत प्रेत के विवाद में भतीजे ने अपने 72 वर्षीय चाचा को पीट-पीट कर मार डाला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

दौलतपुर में सिंचाई विभाग से रिटायर रामलाल विश्वकर्मा परिवार के साथ मकान बनवाकर रहते थे। उनके घर के पास गूलर का पेड़ है। दीपावली पर पेड़ के नीचे रामलाल दिया जलाकर घर लौटे तो इससे उनके भाई का बेटा अजीत विश्वकर्मा काफी नाराज रहा।

शुक्रवार पूर्वाह्न में पेड़ के नीचे दीया जलाने से खुन्नस खाया, अजित चाचा रामलाल के पास पहुंचा और दिया जलाने के बहाने भूत प्रेत करने का आरोप लगाकर उनसे झगड़ने लगा। तब तक अजित के परिजन भी वहां पहुंच गये। कहासुनी के बीच आक्रामक अजीत, उसकी पत्नी राजेश्वरी देवी और बेटे अमन उर्फ आकाश व राहुल ने रामलाल को ईंट-पत्थर से मारना शुरू कर दिया। उनकी चीख पुकार पर परिजन वहां पहुंचे और घायल रामलाल को पांडेयपुर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र संजय विश्वकर्मा ने चारों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उधर,हिरासत में लिए गये अजीत का कहना था कि चाचा के भूत-प्रेत कराने के कारण ही उसकी पत्नी राजेश्वरी देवी की तबीयत खराब रहती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular