Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कालभैरव दरबार में...

वाराणसी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कालभैरव दरबार में लगाई हाजिरी

-कोविड से मृत पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों से की मुलाकात
वाराणसी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। यहां उन्होंने विधिवत दर्शन पूजन किया। प्रदेश अध्यक्ष कोविड महामारी से मृत पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिलने के लिए आये हुए हैं। 
कालभैरव का दर्शन कर प्रदेश अध्यक्ष कोरोना संक्रमण काल में दिवंगत हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के क्रम में नमामि गंगे प्रकल्प के क्षेत्र संयोजक स्व.मार्कण्डेय वर्मा के सुड़िया बुलानाला स्थित आवास पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ता के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिजनों से मिलकर शोक प्रकट जताया। 
काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमच्छा गुरुबाग स्थित पार्वतीपुरी कॉलोनी (वीके एम स्कूल के सामने) स्थित स्व.डॉ अश्वनी जैन के आवास पर भी शोक प्रकट करने जाएंगे। यहां से शास्त्रीय गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की धर्मपत्नी व पुत्री के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके बिरदोपुर स्थित आवास पर जायेंगे। 
इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह स्व.रत्नदीप अग्रवाल के महमूरगंज स्थित आवास जाकर परिजनों से मिलेंगे। इसी क्रम में सरायनन्दन, सुंदरपुर के आशुतोष नगर कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यकर्ता स्व.नन्दन वर्मा के आवास, बीएचयू के महामना पूरी कॉलोनी स्थित स्व.प्रो.रेवा प्रसाद द्विवेदी के आवास, नगवां (रविदास पार्क) स्थित काशी क्षेत्र के मंत्री स्व.मोहितोष नारायण सिंह के निवास स्थान, नगवां स्थित महिला मोर्चा की पूर्व महानगर अध्यक्ष स्व.पूनम पांडेय के आवास, कर्मदेश्वर मंडल के उपाध्यक्ष स्व.रविन्द्र कुमार पटेल ‘रिंकू’ के सुजाबाद स्थित आवास पर सेक्टर संयोजक स्व.सतेंद्र चौबे के लेबर कॉलोनी, नाटी इमली स्थित आवास पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे। 
यहां से प्रदेश अध्यक्ष रोहनिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बहोरनपुर (शुलटंकेश्वर मंडल) स्थित जिला कार्यसमिति के सदस्य स्व.शिवशंकर राजभर के आवास पर भी शोक प्रकट करने जायेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular