वाराणसी । लंका थाने से चंद कदम की दूरी पर रविदास गेट के पास बदमाशों ने रुपये के विवाद में एक फल विक्रेता की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक का मोनू (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस वारदात के बाद दुकानदारों ने आरोपी बीएचयू के दो छात्रों की पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक नगवां के रहने वाले रमेश मौर्या के बेटे मोनू और सोनू रविदास गेट के बगल में ठेले पर फल बेचते हैं। कुछ दिनों पूर्व बीएचयू के छात्रों से उनका लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर बीएचयू के कुछ छात्र और बाहरी युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और सोनू व मोनू की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों में से एक ने चाकू से सोनू के सीने पर कई वार कर दिया। बचाने आए छोटे भाई मोनू को चाकू मारकर घायल कर दिया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक हमलावर भाग निकले। लेकिन दो युवकों को लोगों ने पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने आई। बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान सोनू ने दम तोड़ दिया। लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी बीएचयू के छात्र हैं। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।
वाराणसी : बीएचयू के छात्रों ने रुपये के विवाद में फल विक्रेता की चाकू मारकर हत्या, भाई को किया जख्मी
RELATED ARTICLES
