वाराणसी । उत्तर प्रदेश में विभिन्न जिलों में पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी की प्रतिमायें स्थापित करने का ऐलान करने वाले बिहार के कैबिनट मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) नेता मुकेश सहनी को वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से बाहर निकलने की भी इजाजत यूपी पुलिस ने नहीं दी। उन्हें एयरपोर्ट के लाउंज में ही रोक लिया गया। करीब साढ़े चार बजे इंडिगो एयरलाइंस के विमान से वापस भेज दिया गया। उन्हें आज वाराणसी में फूलन देवी की प्रतिमा का अनावरण करना था। वहीं दूसरी ओर उनके स्वागत में शहर में लगाये गये पोस्टर और होर्डिंग्स को भी पुलिस और प्रशासन ने फाड़ कर उतार दिया।
इससे पहले वीआईपी के 50 से ज्यादा प्रमुख नेताओं को उनके होटलों में रोक दिया गया था। किसी प्रकार एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लौटा दिया। सहनी रामनगर में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापना के कार्यक्रम में भाग लेने वाले थे। पुलिस ने उस कार्यक्रम पर भी रोक लगा दी है। रोक लगने के बाद कार्यक्रम स्थगित कर सहनी को रमाडा होटल में केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी। मुकेश सहनी के वाराणसी आगमन से पहले ही पुलिस प्रशासन ने कड़ाई शुरू कर दी है। उनके स्वागत में लगे बैनर पोस्टर को भी फाड़ दिया है। मंत्री के आने से बहुत पहले भी प्रशासनिक अमला एयरपोर्ट पहुंच गया और उसे छावनी में तब्दील कर दिया। साथ ही पुलिसकर्मी एयरपोर्ट के मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाकर एयरपोर्ट आने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर वीआईपी पार्टी के ओबीसी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू चैहान ने कहा है कि बिहार सरकार के राज्य मंत्री मंत्री पशु व मत्स्य मुकेश सहनी के वाराणसी आने पर उनके स्वागत के लिए रुके हैं। कार्यक्रम स्थगित होने के बाद केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस से भी रोकने की तैयारी हो रही है। यह तानाशाही है।
वाराणसी : बिहार के मंत्री मुकेश सहनी को एयरपोर्ट से बैरंग किया वापस भेजां गया
RELATED ARTICLES
