Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: बाबतपुर हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 1.21 करोड़ का सोना,दो यात्री...

वाराणसी: बाबतपुर हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 1.21 करोड़ का सोना,दो यात्री गिरफ्तार

वाराणसी(हि.स.)। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग की टीम ने 2332.800 ग्राम सोना के साथ दो यात्रियों को पकड़ा है। यात्री 99.90 फीसद शुद्ध सोना शारजाह से लाये थे। बरामद सोने की कीमत 1 करोड़ 21 लाख 30 हजार 560 रूपये आंकी गई है। बुधवार शाम एयरपोर्ट पर एक्सरे जांच में यात्रियों के पास से सोना पकड़ में आया। यात्री 20 सोने की सलाखों के रूप में सोना को रखे थे। जिनमें से प्रत्येक के ऊपर मार्का एआरजी यूएई 10 तोला 999.0 था, जिसे क्यूब के आकार में व्यवस्थित किया गया था । और काले टेप के नीचे छुपाया गया था । इसे यात्रियों ने पहनी गई पैंट की जेब में रखा था। ये सोने की छड़ें पैक्स की निजी तलाशी के दौरान बरामद की गईं। शुक्रवार को दोनों को विशेष मुख्य न्यायाधीश (आर्थिक अपराध), वाराणसी के समक्ष पेश करने की तैयारी चल रही थी। इसके पहले कस्टम की टीम ने बुधवार की रात भी शारजाह से आए यात्री के बैग से 18 लाख रुपये का सोना बरामद किया था। यात्री ने तीन ट्राली बैग में बारीकी से 349.5 ग्राम सोना छुपा रखा था। उसने बैग के किनारे लगी हुई पट्टियों के बीच में सोने का पतला राड छिपाया था। एयरपोर्ट पर एक्सरे जांच में यह पकड़ में आया। बरेली के लाडपुर उस्मानपुर निवासी यात्री ने चालाकी से सोना को छुपाया था।

श्रीधर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular