Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: बाबतपुर एयरपोर्ट पर 27 लाख के सोने के साथ यात्री गिरफ्तार

वाराणसी: बाबतपुर एयरपोर्ट पर 27 लाख के सोने के साथ यात्री गिरफ्तार

-प्लास्टिक में सोने के पेस्ट रखकर पैर के तलवों में चिपकाने के बाद ऊपर से पहना था मोजा और जूता

वाराणसी (हि.स.)। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर-राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर शारजाह से आये यात्री के पास से 530.700 ग्राम सोना बरामद किया गया। इसकी कीमत 27 लाख 33 हजार 105 रूपये आंकी गई। कस्टम विभाग ने यात्री को भी हिरासत में ले लिया।

शारजाह से आए यात्री कुशीनगर के खानु छपरा निवासी मनजीत कुमार को कस्टम विभाग के अफसरों ने रोक कर चेकिंग की तो उसके हावभाव से उन्हें शक हुआ। प्रोफाइलिंग जांच के दौरान टीम ने मनजीत के जूते से सोना बरामद कर लिया। मनजीत ने सोना जाँच में पकड़ में न आये इसके लिए काले रंग के प्लास्टिक में सोने के पेस्ट रखकर पैर के तलवों में चिपकाने के बाद मोजा और जूता पहन लिया था। उसका जूता उतरवाने पर उसमें से सोने का पेस्ट बरामद किया गया।

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मनजीत कुमार पिछले माह काम की तलाश में शारजाह गया था। दूसरे महीने में ही वह अब वापस आ रहा था, जिसके चलते कस्टम के अधिकारियों को उस पर शक हुआ।

गुरुवार को कस्टम विभाग की टीम ने बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले अब्दुल रहमान अंसारी नामक यात्री के पास से 1.21 करोड़ का सोना बरामद किया था। इसके अलावा 20 जुलाई को भी कस्टम टीम ने बरेली के रहने वाले इबरार नामक यात्री के पास से 18 लाख से अधिक का सोना बरामद किया था। अफसरों ने बताया कि यात्री को न्यायालय में पेश किया गया।

श्रीधर

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular