लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन अकबरपुर-कटेहरी-गोसाईगंज के बीच रेललाइन के दोहरीकरण के बाद के नाॅन-इंटरलाॅकिंग का कार्य करने जा रहा है। इसके चलते 24 जुलाई से वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है, जबकि कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में बदले रूट से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, अकबरपुर-कटेहरी-गोसाईगंज के बीच रेललाइन के दोहरीकरण के बाद के नाॅन-इंटरलाॅकिंग का कार्य होने जा रहा है। इसके चलते अप-डाउन में चलने वाली वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 24 जुलाई से 04 अगस्त तक और बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 25 जुलाई से 05 अगस्त तक निरस्त रहेंगी। अप-डाउन में चलने वाली लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस 30 जुलाई से 04 अगस्त और छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस 31 जुलाई से 05 अगस्त तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 25 जुलाई से 05 अगस्त तक अप-डाउन में चलने वाली हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस, फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस फाफामऊ होकर चलाई जाएगी।
इसी तरह से अप-डाउन में चलने वाली टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस 26 जुलाई से 04 अगस्त तक, अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस 28 जुलाई से 04 अगस्त तक प्रतापगढ़ होकर चलाई जाएगी। रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 28 जुलाई से 04 अगस्त तक, आनंद विहार-रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस 28 जुलाई से 04 अगस्त तक, कोटा-पटना एक्सप्रेस 25 जुलाई से 05 अगस्त तक, मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 25 जुलाई से 04 अगस्त तक, दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस 25 जुलाई से 05 अगस्त तक सुल्तानपुर से होकर चलाई जाएंगी। किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस 27 जुलाई से 03 अगस्त तक, अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस 26 जुलाई से 05 अगस्त तक, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस 26 जुलाई से 05 अगस्त तक, अमृतसर-जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 26 जुलाई से 04 अगस्त तक, मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस 26 जुलाई से 02 अगस्त तक, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस 26 जुलाई से 02 अगस्त तक, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस 24 से 29 जुलाई तक और छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस 25 से 30 जुलाई तक गोरखपुर होकर चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
दीपक
