वाराणसी (हि.स.)। चेतगंज थाना क्षेत्र के बाग बरियार सिंह मोहल्ले में रविवार की देररात को अज्ञात बदमाशों ने 23 वर्षीय छात्र नेता को गोली मारकर भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि बाग बरियार सिंह मोहल्ले में रहने वाला रोहित यादव महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का छात्रनेता है। रोहित रविवार की रात अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार आए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके जांघ में लगी है। गोली लगते ही युवक ने शोर मचाया जब तक लोग जुट पाते की बदमाश वहां से भाग निकले। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी ने बताया कि मोहल्ले में है कि युवक को जुआ खेलने के विवाद में गोली मारी गई है। फिलहाल बदमाशों को पकड़ने के लिए आसपास के दुकान व मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खांगले जा रहे हैं।
वाराणसी: बदमाशों ने छात्रनेता को मारी गोली, भर्ती
RELATED ARTICLES
