Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं...

वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से सुना

-लोकगायक डॉ. मन्नू यादव ने ‘मन की बात’ पर गीत गा महफिल में रंग जमाया

वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम इस बार एक सप्ताह पूर्व ही हो गया। रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 102वें एपिसोड को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। पार्टी के पदाधिकारियों की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने रेडियो पर प्रसारित प्रधानमंत्री के मन की बात जगह-जगह सुनी।

सिगरा गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और वन्देमातरम् संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय और महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को ध्यान से सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने तूफान बिपरजॉय, देश में लगाई गई इमरजेंसी, योगा दिवस, आपदा प्रबंधन आदि पर चर्चा की। साथ ही विभिन्न विषयों पर प्रेरक प्रसंगों के साथ 21 जून के योग दिवस कार्यक्रम में देश वासियों से जुडने का आह्वान किया।

गुलाब बाग में ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, शोभनाथ मौर्य (महानगर अध्यक्ष), अनूप गुप्ता, मनीष चौरसिया, आलोक श्रीवास्तव, नवीन कपूर, अभिषेक मिश्रा आदि भी कार्यक्रम में शामिल रहे। इसी क्रम में नदेसर मिंट हाउस में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, केन्द्रीय खादी आयोग के सदस्य नागेन्द्र रघुवंशी की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनी। कार्यक्रम के बाद लोकगायक डॉ. मन्नू यादव ने ‘मन की बात’ पर गीत सुनाया।

इसके बाद काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल का कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेन्द्र सिंह, पार्षद राजेन्द्र यादव, सुशील गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, रजनीश कन्नौजिया, रचना अग्रवाल, साधना वेदांती, सत्यनारायण यादव ‘बल्लू’, रूपेश तिवारी, विवेक सोनू, अशोक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular