Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मूर्ति पर अराजक तत्वों ने कालिख...

वाराणसी: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मूर्ति पर अराजक तत्वों ने कालिख पोती, कार्यकर्ता नाराज

वाराणसी (हि.स.)। शहर के मध्य मैदागिन चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर सोमवार को अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी। 
इसकी जानकारी पाते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के अगुवाई में वहां पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मूर्ति पर कालिख पोतने वाले अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस अफसरों को ज्ञापन भी सौंपा। 
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मूर्ति पर अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी है। आरोपितों को पकड़ने के लिए अफसरों को ज्ञापन सौंपा गया है। जिला प्रशासन से मांग है कि 48 घंटे के अंदर अराजक तत्वों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। नही तो पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular