Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने की अगवानी

वाराणसी पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने की अगवानी

-बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर देर शाम लखनऊ लौटेंगे राष्ट्रपति

वाराणसी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को अपने एक दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद की अगवानी की। इस दौरान प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर एवं रविंद्र जायसवाल, सांसद बीपी सरोज, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

स्वागत के बाद राष्ट्रपति कोविंद एयरपोर्ट से ही हेलीकाप्टर से बरेका हेलीपैड के लिए रवाना हो गये। शहर में लगभग छह घंटे के प्रवास में राष्ट्रपति अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर विश्वनाथ धाम के भव्य परिसर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद शाम छह बजे सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट से शाम सात बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्रीधर/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular