Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सर्किट हाउस में करेंगे समीक्षा बैठक

वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सर्किट हाउस में करेंगे समीक्षा बैठक

-पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

वाराणसी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंचे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करेंगे। देर रात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही कुछ विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। 
मुख्यमंत्री जौनपुर के मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में जनसभा को सम्बोधित करने के बाद वहां से सीधे वाराणसी पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर जैसे ही मुख्यमंत्री उतरे वहां पहले से मौजूद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ.नीलकंठ तिवारी और जिले के आला प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। पुलिस लाइन मैदान में ही एसएसपी अमित पाठक की मौजूदगी में पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री वाहनों के काफिले में सर्किट हाउस आये। जहां थोड़ी देर विश्राम के बाद समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
इसके पहले पूरे सर्किट हाउस परिसर को फायर सर्विस के वाहन से सैनिटाइज किया गया। पुलिस लाइन से सर्किट हॉउस तक मुख्यमंत्री के आने वाले फ्लीट का रिहर्सल भी किया गया। शहर में मुख्यमंत्री के आगमन और भ्रमण कार्यक्रम को देख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने यातायात पुलिस लाइन स्थित सभागर में ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों और अफसरों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular