Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश वाराणसी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं...

 वाराणसी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल

वाराणसी (हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह रविवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पार्टी के नेताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री की गर्मजोशी से अगवानी की। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, शैलेश पांडेय, मधुकर चित्रांशी, अजय गोंड़, रजत सिंह आदि शामिल रहे।

एयरपोर्ट से राधामोहन सिंह सीधे रोहनिया स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में आये। यहां भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव एवं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे निचली व महत्वपूर्ण इकाई को मजबूत करने का संदेश दिया।

चार सत्रों में चले बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी शामिल हुए। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री कालीराम , मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एडवर्ड सोरेन, राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह (सांसद राज्यसभा) राष्ट्रीय महामंत्री, पूर्व अध्यक्ष रामधनी गोंड आदि भी भाग ले रहे है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular