Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: नगर निगम ने शहर में चलाया महा स्वच्छता अभियान

वाराणसी: नगर निगम ने शहर में चलाया महा स्वच्छता अभियान

75 घंटे के इस अभियान में शहर को कूड़ा मुक्त बनाया जायेगा,गंदगी करने वालों पर लगेगा जुर्माना

वाराणसी (हि.स.)। नगर निगम प्रशासन ने शहर में गुरूवार से 75 घंटे का महा स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। अभियान में तीन दिसम्बर तक शहर की सड़कें और गलियां स्वच्छ दिखेंगी। वहीं कूड़े के ढ़ेर को हटा दिया जायेगा। शहर को कूड़ा मुक्त (गार्बेज फ्री) बनाने के लिए निगम प्रशासन सभी उपाय कर रहा है। इस महा अभियान के दौरान सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना भी लगाया जायेगा। शहर में लगे कैमरों के माध्यम से कूड़ा फेंकने वालों की निगरानी भी शुरू हो गई है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कूड़ा मुक्त वाले जगहों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इस अभियान में स्कूली बच्चों की भी मदद ली जायेगी।

नगर आयुक्त प्रणय सिंह के अनुसार सड़क पर मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गंदगी से जुड़ी कोई भी शिकायत नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1533 पर नागरिक कर सकते है। एक माह तक चलने वाले काशी तमिल संगमम में तमिलनाडु से आने वाले अतिथियों के सामने शहर की अच्छी छवि बनाने की कवायद में नगर निगम प्रशासन जुट गया है।

अभियान में कूड़ा फेंकने वालों को चिंहित कर पहले उन्हें नोटिस दिया जायेगा। इसके बाद रूपये 500 से लेकर एक लाख तक का जुर्माना लगाया जायेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार 75 घंटे तक लगातार स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में कूड़ा एकत्र होने वाले स्थानों को पूरी तरह से खत्म करते हुए इनका कायाकल्प स्वच्छ स्थान के रूप में करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में दिन-प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में कूड़े के ढेर से पर्यटकों के बीच काशी की अच्छी छवि नही बन पाती। इसे देखते हुए अब ऐसे कूड़े के ढेर को हटाने का महा अभियान चलाकर बनारस के विकास मॉडल को आदर्श बनाना है। इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular