Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश वाराणसी नगर निगम के मिनी सदन में इस बार आधी आबादी का...

 वाराणसी नगर निगम के मिनी सदन में इस बार आधी आबादी का रहेगा दबदबा

-100 वार्डों में 33 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित,सात दिन बाद वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची का होगा प्रकाशन

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी नगर निगम सदन में इस बार चुनाव के बाद आधी आबादी का दबदबा दिखेगा। मिनी सदन में इस बार के चुनाव में 100 वार्डों में प्रत्याशी भाग्य आजमायेंगे। इसमें 33 सीटों पर सिर्फ महिलाएं ही चुनाव लड़ेंगी। गंगापुर के 10 वार्ड वाली नगर पंचायत में 4 वार्ड पर सिर्फ महिलाएं ही चुनाव लड़ेंगी। नगर निकाय चुनाव के लिए प्रस्तावित आरक्षण सूची गुरुवार देर शाम जारी होते ही वार्डों में चुनावी सरगर्मी भी दिखने लगी है। आरक्षण सूची के जारी होने की तिथि से लेकर सात दिनों तक आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद 100 वार्डों के आरक्षण की फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।

शहर के लहरतारा, सिकरौल, फुलवरिया में अनुसूचित जाति की महिलाए,शिवपुरवां, गोला घाट रामनगर, कंदवां, तुलसीपुर, ककरमत्ता, बिरदोपुर, सूजाबाद डोमरी, भेलूपुर, छित्तुपुर खास में पिछड़ी जाति की महिलाएं,राजघाट, नगवां, सीरगोवर्धनपुर, रमदत्तपुर, नेवादा, लेढ़ुपुर, लोहता, नरिया, लालपुर मीरापुर बसहीं, अलईपुर, जलालीपुरा, ईश्वरगंगी, बागाहाड़ा, मदनपुरा, बिंदुमाधव, ओमकालेश्वर, सरैयां, बलुआबीर, कमलगढ़हा, काजी सादुल्लापुरा, बंधु कच्ची बाग में महिलाओं के लिए आरक्षित है। इसके अलावा 18 वार्ड छित्तूपुर (लोको छित्तुपुर), गणेशपुर, नईबस्ती, लोढ़ान, जोलहा दक्षिणी, पांडेयपुर, दनियालपुर, चेतगंज, अकथा, मढ़ौली, पिसौर, रमरेपुर, जगतपुर, पुराना रामनगर, घसियारीटोला, शिवाला, पितरकुंडा, रामापुरा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसी तरह शिवदासपुर, सलारपुर, मंडुआडीह, दीनापुर, शिवपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।

44 वार्ड अनारक्षित है। इसमें हुकुलगंज, रामपुर रामनगर, सरसौली, संदहां, तरना, दुर्गाकुंड, सरायनंदन, नारायणपुर, करौंदी, नदेसर, राजा बाजार, चौकाघाट, सुसुवाही, पिशाचमोचन, सारनाथ, जोल्हा उत्तरी, पहड़िया, सुंदरपुर, सिगरा, प्रहलादघाट, खजुरी, डिठोरी महाल, लल्लापुरा खुर्द, मध्यमेश्वर, हनुमानफाटक, कोनिया, आदिविशेश्वर, रानीपुर, बजरडीहा, भगवानपुर, काजीपुरा, कृतिवाशेश्वर, सूर्यकुंड, पियरी कला, गोला दीनानाथ, धूपचंडी, जंगमबाड़ी, बंगालीटोला, लल्लापुरा कला, बागेश्वरी देवी, दशाश्वमेध, कालभैरव, जमालुद्दिनपुरा, कमालपुरा है। उधर,आरक्षण सूची के जारी होने के बाद कई भावी प्रत्याशियों का समीकरण गड़बड़ा गया है। वे सोशल मीडिया के जरिये भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular