Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा,तीन सदस्य चुने गये

वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा का दबदबा,तीन सदस्य चुने गये

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव में गुरुवार को फिर भाजपा का दबदबा दिखा। टाउनहाल के सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच सदन की बैठक में रिक्त छह पदों पर पार्षदों की संख्या के आधार पर भाजपा से तीन, सपा से एक, कांग्रेस से एक, निर्दल एक कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए। 
इसमें भाजपा के नरसिंह दास दूसरी बार चुने गये। भाजपा के दो अन्य पार्षद राजेश केशरी, डॉ. रविन्द्र सिंह, समाजवादी पार्टी से भइयालाल यादव, कांग्रेस से हाजी ओकास अंसारी, निर्दल रियाजुद्दीन अंसारी कार्यकारिणी के लिए चुन लिये गये। भाजपा के सदस्यों के नाम का प्रस्ताव पार्षद राजेश यादव चल्लू ने दिया। सभी का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। पूर्वाह्न 11.40 बजे तक नाम वापसी का समय तय था। लेकिन, कार्यकारिणी के छह सदस्योंं के नाम को लेकर सहमति पहले से बन चुकी थी। 
चुनाव संचालक मुख्य नगर लेखा परीक्षक विवेक सिंह, चुनाव अधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी और अन्य अफसरों की देखरेख में एक घंटे के अंदर परिणाम की घोषणा हो गई। महापौर डॉ.मृदुला जायसवाल ने सभी सदस्यों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular