वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के चौकाघाट काली मंदिर के समीप शुक्रवार को लबे सड़क हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस फोर्स सड़क पर उतर आई। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचल में पुलिस अफसरों ने जगह-जगह वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया।
ग्रामीण अंचल खासकर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह तथा सीओ सदर अभिषेक कुमार पांडेय निर्देश पर रोहनिया थाना प्रभारी,अखरी पुलिस चौकी क्षेत्र में एसआई गौरव पांडेय,मातलदेई में एसआई सचिन कुमार पटेल, जक्खिनी चौकी क्षेत्र में एसआई अमित शुक्ला,राजातालाब में उप निरीक्षक राम कुमार पांडेय,गंगापुर में उप निरीक्षक संजय राय, भदवर में एसआई सत्येंद्र सिंह, उप निरीक्षक रामचंद्र यादव, मोहनसराय बाईपास स्थित चौराहे पर खुद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह तथा सीओ सदर अभिषेक कुमार पाण्डेय वाहनों की छानबीन में जुटे रहे। पड़ाव क्षेत्र में भी पुलिस टीम लगातार वाहनों की तलाशी में जुटी रही।
वाराणसी: दोहरे हत्याकांड के बाद सड़कों पर उतरी पुलिस, वाहनों की गहन चेकिंग अभियान
RELATED ARTICLES
