Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: तुलसीघाट पर गंगा में नहाते समय दो किशोर डूबे, शव बरामद

वाराणसी: तुलसीघाट पर गंगा में नहाते समय दो किशोर डूबे, शव बरामद

वाराणसी (हि.स.)। भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीघाट पर मंगलवार को गंगा में नहाते समय दो किशोर डूब गये। घाट पर मौजूद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को गंगा से बरामद कर लिया। हादसे की जानकारी पर मृतकों के परिजन भी घाट पर रोते बिलखते पहुंच गये।
नगवा अस्सी निवासी पूर्णमासी गौड़ का पुत्र राजकुमार गौड़(15) मोहल्ले के ही अपने दोस्त यश कुमार सिंह(14) पुत्र महेश कुमार सिंह के साथ दोपहर में गंगा नहाने के लिए तुलसीघाट पर आया। दोनों किशोर कुछ देर तक घाट पर घुमने के बाद गंगा में नहाने के लिए उतरे। नहाते समय पानी में खेलने के दौरान दोनों डूब गये। यह देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। लेकिन तब तक दोनों गहरे पानी में समा गये।
सूचना पर मौेके पर गोताखोरों के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज दोनों के शव की तलाश में जुट गये। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने शव को गंगा से निकाल लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular