Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : डीआरडीओ कोविड अस्पताल में कर्मचारियों ने धरना दिया, मानदेय कम...

वाराणसी : डीआरडीओ कोविड अस्पताल में कर्मचारियों ने धरना दिया, मानदेय कम मिलने का आरोप

वाराणसी (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित पंडित राजन मिश्र अस्थायी अस्पताल (डीआरडीओ) के बाहर रविवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन कम देने का आरोप लगाकर जमकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन को देख अस्पताल के गेट के पास बैरीकेडिंग लगा दी गई। आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों के प्रदर्शन की जानकारी पर बीएचयू प्राक्टोरियोल बोर्ड सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने काफी प्रयास कर कर्मचारियों को समझा बुझा कर मनाया।  

इस दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दिन रात काम करने के बाद भी मानदेय पूरा नहीं दिया जा रहा है। इसका विरोध करने पर कई कर्मचारियों को निकाल दिया गया। 30 दिन का काम लेकर 26 दिन का ही वेतन दिया जाता है और हमारे साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है। एक कर्मचारी ने कहा कि छह महीने तक हमें कार्य करना है। उसमें भी वेतन कम दिया जा रहा है। 
 बतादे, अस्पताल में आईसीयू और अन्य जगहों पर अलग-अलग काम के लिए करीब 100 से अधिक आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी काम कर रहे है। अस्पताल के संचालन के लिए आर्मी मेडिकल कोर के अफसर सेवा में लगे हुए है। नाराज आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों ने आधी रात से कामकाज ठप कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular