भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के वैज्ञानिकों ने किसानों के फसलों को भी देखा
वाराणसी (हि.स.)। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के निदेशक डॉ तुषार कांति बेहेरा के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को संस्थान के वैेज्ञानिकों ने अनुसूचित जाति उप योजना के अन्तर्गत ग्राम सभा गौरैया में किसानों द्वारा उगाई गई फसलों का निरीक्षण किया। वैेज्ञानिकों ने बैंगन किस्म काशी उत्तम, काशी उत्सव, और काशी मनोहर व सहजन किस्म पीकेएम-1 के पौधों का वितरण भी किसानों में किया। संस्थान के कार्यकारी निदेशक व विभागाध्यक्ष डॉ एन. राय ने सहजन के पोषण तत्वों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
प्रधान वैज्ञानिक, डॉ त्रिभुवन चौबे ने केन्द्र सरकार के अनुसूचित जाति उप योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों की आय और आजीविका में वृद्धि करने के प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में ही वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेश कुमार तिवारी,डॉ. जयदीप हालदार ने बैगन की उत्पादन तकनीक और कीट नियन्त्रण के बारे मे जानकारी दी । इस अवसर पर संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार सिंह, वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार व डॉ सुहास करकुटे,गौरैया ग्राम सभा के प्रधान धनंजय मिश्र ने भी किसानों को जरूरी जानकारी दी।
श्रीधर/सियाराम
