वाराणसी (हि.स.)। जिला योजना समिति के चुनाव को लेकर जिले में सियासी गहमागहमी बढ़ रही है। शनिवार को जिला योजना समिति के चुनाव को लेकर सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर जम गए थे। महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे के अगुवाई में शबाना अंसारी ने जिला योजना समिति के लिए अपना नामांकन किया। नामांकन के बाद शबाना का पर्चा वैध पाया गया। नामांकन में कांग्रेस पार्षद दल नेता गुलशन अंसारी, फसाहत हुसैन, बाबू भाई, अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, प्रिंस राय खगोलन, राजीव राम राजू, लोकेश सिंह, वकास अंसारी, रमजान अली, बेलाल अंसारी आदि भी मौजूद रहे।
श्रीधर/आकाश
