Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: जायज मांगों की उपेक्षा से नाराज प्राथमिक शिक्षकों ने चलाया हैशटैग...

वाराणसी: जायज मांगों की उपेक्षा से नाराज प्राथमिक शिक्षकों ने चलाया हैशटैग अभियान

वाराणसी (हि.स.)। पिछले डेढ़ साल से लगातार अपनी जायज मांगों की उपेक्षा से नाराज प्राथमिक विद्वयालयों के शिक्षक सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अब ट्वीट का सहारा ले रहे है। रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ काशी विद्यापीठ के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक 21 सूत्रीय मांगों को लेकर अब तक 10 मिलियन से अधिक ट्वीट कर चुके है।

उन्होंने आरोप लगाया कि डेढ़ साल से सरकार लगातार एस्मा लगाकर शिक्षक हितों की अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेशचन्द्र शर्मा के निर्देशन में पुरानी पेंशन बहाली सहित विद्यालयों के मूलभूत सुविधाओं,बेसिक शिक्षकों व शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों के 21 सूत्रीय मांगों के संबंध में शिक्षकों ने हैशटैग अभियान चलाया है। जिसे अब तक लगभग 10 मिलियन से भी अधिक ट्रेंडिंग मिला है।

सनत कुमार ने बताया कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं यथा विद्युत,पंखे,फर्नीचर,चहारदीवारी, शुद्ध पेयजल,पुरानी पेंशन बहाली, ग्रीष्मावकाश की जगह उपार्जित अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, परिवार नियोजन भत्ता बहाली,शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों को शिक्षक पद पर स्थाई नियुक्ति, सामूहिक बीमा दस लाख,मृतक शिक्षक के पाल्यों को टीईटी से छूट देकर शिक्षक व इण्टर मीडिएट को योग्यतानुसार तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति,न्यूनतम मूलवेतन 17140 व 18150 का वेतन निर्धारण,अन्तर्जनपदीय व जनपद के भीतर स्थानानान्तरण, पदोन्नति,ए सी पी या सभी को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ,विद्यालय संविलियन को समाप्त कर पूर्व की स्थिति बहाल करने, प्रत्येक विद्यालय में लिपिक व परिचालक की नियुक्ति आदि शिक्षकों की मांग है।

ट्वीटर अभियान में सन्तोष सिंह, कैलाश यादव, राजेश सिंह,मनोज कुमार,दुर्गा सिंह,ज्योतिभूषण त्रिपाठी, संजय सिंह,विरेन्द्र सिंह,दरोगा सिंह,सुनील सिंह,जितेंद्रपांडेय, राकेश पाण्डेय,अजय तिवारी,अशोक सिंह, अरविन्द पाण्डेय, शैलेंद्र पाण्डेय, नीरज मिश्र, ललित कुमार सिंह, परितोष सिंह,प्रतिभा सिंह,नीलू त्रिपाठी सहयोग दे रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular