Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: जनपद स्तरीय तीन दिवसीय निवेश कुम्भ का आगाज,शामिल हुए निवेशक

वाराणसी: जनपद स्तरीय तीन दिवसीय निवेश कुम्भ का आगाज,शामिल हुए निवेशक

यूपी ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के तहत जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ का हुआ आयोजन

वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी किया गया। इस अवसर पर वाराणसी के आयुक्त ऑडिटोरियम में आयोजित ‘जनपद स्तरीय निवेश कुंभ में आये निवेशकों ने भी पूरे उत्साह से प्रधानमंत्री की बातें सुनी।

जनपद में 22 विभागों के 434 एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं, जिसमें निहित पूंजी निवेश रु.13621.91 करोड़ है। जिसमें से एमएसएमई विभाग में 212 निवेशकों ने रु. 5403.74 करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्ताव उपलब्ध कराया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन, आयुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण अभिषेक गोयल, उमेश कुमार सिंह संयुक्त आयुक्त उद्योग, वाराणसी मण्डल एवं मोहन कुमार शर्मा उपायुक्त उद्योग के अलावा औद्योगिक,व्यापारिक,निर्यातक,टूरिज्म,रियल इस्टेट संगठनों के पदाधिकारी,निवेशक, उद्यमी राजेश भाटिया, राष्ट्रीय सचिव, आई.आई.ए. नीरज पारिख, महामंत्री, आई.आई.ए. एवं लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि, महाविद्यालयों के स्नातक एवं परास्नातक के लगभग 150 विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular