Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : चोलापुर में लोकार्पित पुल का शिलापट्ट अराजक तत्वों ने तोड़ा

वाराणसी : चोलापुर में लोकार्पित पुल का शिलापट्ट अराजक तत्वों ने तोड़ा

वाराणसी (हि.स.)। चोलापुर थाना क्षेत्र के इटवा गांव के समीप स्थित शारदा सहायक नगर पर बने पुल के शिलापट्ट को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। बुधवार को टूटा शिलापट्ट देख ग्रामीणों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने टूटा शिलापट्ट देख क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि इटवां गांव के समीप शारदा सहायक नहर पर आने—जाने में लोगों की परेशानी देख शिवपुर विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने गत दिनों ही पुल को आमजन के लिए लोकार्पित किया था। इसका शिलापट्ट भी लगाया गया था। देर रात किसी समय अराजक तत्वों ने शिलापट्ट को तोड़ दिया। इसको लेकर क्षेत्रीय नागरिकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular