Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी : गोवर्धन पूजा समिति के नये पदाधिकारी मनोनीत, शपथ ग्रहण

वाराणसी : गोवर्धन पूजा समिति के नये पदाधिकारी मनोनीत, शपथ ग्रहण

वाराणसी (हि.स.)। राजघाट स्थित गोवर्धन धाम परिसर में रविवार को गोवर्धन पूजा समिति के ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपाल यादव, अध्यक्ष अशोक कुमार यादव तथा महामंत्री पारसनाथ यादव पप्पू की मौजूदगी में नये पदाधिकारियों का मनोनयन कर उन्हें पद और गोपनीयता का शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में पदग्रहण के बाद मनोनीत सदस्यों को समिति के संयोजक कैलाश यादव तथा विनोद कुमार ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। समिति ने नगर निगम के यदुवंशी पार्षदों और यदुवंशी मीडियाकर्मी को भी सम्मानित किया। समिति ने पत्रकार त्रिपुरारी यादव को मीडिया प्रभारी पद पर मनोनयन किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पारसनाथ यादव पप्पू ने किया। समिति के सांस्कृतिक मंत्री व लोकगीत कलाकार उपेन्द्र लाल यादव ने स्वागत गीत गाया।

कार्यक्रम में समिति ट्रस्ट बोर्ड के मुन्नालाल यादव,रमाशंकर यादव पूर्व एडीएम, सीताराम यादव, मनीलाल यादव, अशोक यादव, गोपाल जी यादव, अर्जुन यादव, ई.अशोक यादव, सुनील यादव, सुभाष यादव, डॉ. राजेश कुमार यादव व राजेश अहीर आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular