वाराणसी (हि.स.)। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को राजघाट पंचक्रोशी मार्ग स्थित “गोवर्धन धाम” भगवान श्रीकृष्ण का शिव स्वरूप में श्रृंगार कर महा अभिषेक किया गया।
गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारियों के अगुवाई में गोवर्धनधारी का शिव स्वरूप में विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद भक्तों मे ठंढई व फल का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य डॉ शिवनाथ यादव (पूर्व एमएलसी), पूजा समिति अध्यक्ष अशोक यादव, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, महामंत्री पारस यादव पप्पू, कोर कमेटी सदस्य ई. अशोक यादव, बृजेश यादव, विनोद यादव, छती यादव, नन्दनी यादव, मधु यादव ,कालिन्दी यादव आदि की उपस्थिति रही।
श्रीधर
